अक्षय तृतीया के दिन सोने को खरीदने को बहुत ही शुभ माना जाता है, लेकिन आपको पता है कुछ अन्य चीजें भी खरीदना उतना ही शुभ होता है जितना की सोना। तो आइए जानें क्या कुछ इस दिन जरूर खरीदना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकें।
सोना-चांदी के अलावा इन चीजों से भी प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी
1- इस दिन आप सोने या चांदी की वस्तुएं खरीदने के अलावा चांदी की माता लक्ष्मी की चरण पादुका को ले आएं। इसकी पूजा नियमित रूप से करें। ये आपको असमी धन वैभव देने का अचूक उपाय है।
2- इस दिन कौड़ियां जरूर खरीदें। मां लक्ष्मी की ये सबसे प्रिय चीजों में होती है। अक्षय तृतीया पर अगर आप अगर सोना चांदी जैसे महंगे धातु न खरीद पाएं तो इसे जरूर खरीदें। अक्षय तृतीया का यह उपाय आपको आर्थिक तंगी से हमेशा बचा कर रखेगा।
3- अक्षय तृतीया के दिन एकाक्षी नारियल मां को जरूर अर्पित करें। एकाक्षी नारियल मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। अगर आप केवल नारियल खरीद लें तो भी आपको उतना ही फल मिलेगा जितना सोना खरीदने से।
4- अक्षय तृतीया पर पारद की देवी लक्ष्मी घर परलाएं और उनकी रोज पूजा जरूर करें। इससे आपके घर में भी धन की कमी नहीं होगी।
5- अक्षय तृतीया के दिन आप श्रीयंत्र और स्फटिक का कछुआ खरीदें। धन संबंधी हर समस्या इससे खत्म होगी।
6- अक्षय तृतीया पर मां की सबसे प्रिय वस्तु दक्षिणवर्ती शंख जरूर खरीदें। घर में धन को बढ़ाने का ये कारक होता है।
अक्षय तृतीया पर अपने सामर्थय अनुसार आप कोई भी एक चीज खरीद लें। जरूरी नहीं की महंगी ही चीज से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। इस दिन दान का भी महत्व होता है तो आप चाहे तो केवल दान भी कर मां को प्रसन्न कर सकते हैं।