अच्छे काम के लिए छत्तीसगढ़ की पंचायतों को आठ राष्ट्रीय पुरस्कार

Edited By : Dhanesh Diwakar

छत्तीसगढ़ के पंचायतों को अच्छे काम के लिए आठ राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार मिले हैं। इनमें कांकेर, धमतरी, कबीरधाम, राजनांदगांव, और दुर्ग पंचायत शामिल है। बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2019 समारोह में राज्य के पंचायती राज मंत्रियों सहित देश भर के पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। देश की 2.5 लाख पंचायतों में से 240 को नई दिल्ली में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2019 प्रदान किया गया।

24 राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश और पंजाब का अच्छा प्रदशर्न रहा। छत्तीसगढ़ को कुल आठ पुरस्कार मिले। जिला पंचायत (1), मध्यवर्ती पंचायत(2)और ग्रामपंचायत (5)पुरस्कार मिले। एक पुरस्कार के साथ अरूणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा।

त्रि-स्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के अंतर्गत सकें राज्य में 27 जिला पंचायतें, 146 जनपद पंचायतें एवं 10976 ग्राम पंचायतें स्थापित है। सेवाओं और सार्वजनिक वस्तुओं के वितरण में सुधार के लिए किए गए अच्छे कार्यों की सराहना में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली पंचायतों (जिला, मध्यवर्ती और ग्राम) को ये पुरस्कार दिया गया राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2019 के अंतर्गत दी गई।

विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कारों की संख्या निम्न प्रकार है:

डीजीयूपीएसपी

195(जिला/मध्यवर्ती/ग्राम पंचायत)

एनडीआरजीजीएसपी

20 ग्राम पंचायत

सीएफजीपीए

22 ग्राम पंचायत

ई-पंचायत पुरस्कार

6 राज्य

जीपीडीए पुरस्कार

3 ग्राम पंचायत

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *