इस खतरनाक पक्षी ने किया आदमी का शिकार, खेत में पहुंचकर ऐसे ली मालिक की जान

फ्लोरिडा (Florida) में ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक पक्षी ने अपने ही मालिक की जान ले ली। जिस पक्षी ने जान ली, उसको दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी माना जाता है।

फ्लोरिडा (Florida) में ऐसी घटना हुई, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक पक्षी ने अपने ही मालिक की जान ले ली। जिस पक्षी ने जान ली, उसको दुनिया का सबसे खतरनाक पक्षी माना जाता है। जिसको कैसोवेरी कहा जाता है। ऑस्ट्रेलिया के इस पक्षी ने अपने मालिक पर पंजों से हमला किया और मार डाला। फ्लोरिडा के अलाचुआ में ये घटना हुई। पक्षी ने जिस शख्स की जान ली, उसका नाम मार्विन हाजोस बताया जा रहा है। 75 वर्षीय मार्विन ने अपने खेत में इस पक्षी को रखा था। अलाचुआ काउंटी पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे मेडिकल सेंटर को इमरजेंसी कॉल आया। जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ। अस्पताल के मुताबिक, पक्षी के हमले के बाद हाजोस खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़े थे। पंजे मार-मारकर पक्षी ने हाजोस को अधमरा कर दिया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी उन परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं जिनकी वजह से उनकी मृत्यु हुई।

खुद को हाजोस की मंगेतर बताने वाली महिला ने The Gainesville Sun को बताया कि ‘उसे जो अच्छा लगता है वो वही करता है।’ अधिकारियों ने कहा कि पक्षी को पकड़ लिया गया है। शेरिफ ऑफिस की तरह से बयान आया कि जांच आगे बढ़ाने के लिए वो फ्लोरिडा मछली और वन्यजीव आयोग से भी मदद ले सकते हैं। मछली और वन्यजीव आयोग ने बताया कि कैसोवेरी सबसे खतरनाक पक्षी होता है। ये पक्षी इंसान के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

कैसोवेरी तीसरा सबसे खतरनाक पक्षी है। शुतुरमुर्ग और एमू के बाद ये तीसरा सबसे लंबा पक्षी है। ये पक्षी क्वींसलैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यू गीनिया में पाया जाता है। मोटे काले पंख इसके शरीक को ढंकते हैं, इसकी नीली और लाल गर्दन उभरी हुई होती है। इसके सिर के ऊपर एक मुकुट होता है जो उसके सिर की रक्षा करता है।उसके पैर सबसे खतरनाक होते हैं। उसके नाखुन बहुत नुकीले होते हैं। उसके पैर का बीच का नाखुन सबसे बड़ा होता है। जिससे वो हमला करता है। ये पक्षी काफी बड़ा होता है, 200 पाउंड, 6 फुट के पैर होते हैं और ज्यादातर फल खाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *