- देश की 483 यानी 89% सीटों पर चुनाव खत्म, अब 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 काे वोटिंग
- 2014 में इन 59 सीटों पर 65% और 2009 में 55.71% मतदान हुआ था
आम चुनाव के छठे चरण में रविवार काे 7 राज्यों की 59 सीटों पर 61% वोटिंग हुई। यह 2014 से करीब 4% कम है। हालांकि, इन आंकड़ों में तबदीली संभव है, क्योंकि कई इलाकों से अंतिम आंकड़े नहीं मिल सके थे। 2014 में इनमें से 59 सीटों पर 64.95% मतदान हुआ था। जबकि 2009 में इन्हीं 59 सीटों पर 55.71% मतदान हुआ था। 2014 में 2009 से 9.24% ज्यादा वोटिंग हुई थी। पिछले 2 आम चुनावों में वोटिंग टर्नआउट के ट्रेंड का विश्लेषण करने से पता चलता है कि वोटिंग प्रतिशत में इजाफा होने से भाजपा को फायदा हुआ। 2014 में 9.24% वोटिंग बढ़ने पर भाजपा को इन 59 सीटों पर 32 सीटों का फायदा हुआ, जबकि कांग्रेस को 20 सीटों का नुकसान हुआ था। 2009 में कांग्रेस को इन 59 सीटों में से 22 पर जीत मिली थी, जबकि भाजपा को सिर्फ 12 सीटें मिली थीं। वहीं, 2014 में भाजपा को 59 में से 44 सीट मिली, 4 पर उसके सहयोगी जीते थे। जबकि कांग्रेस को महज 2 सीट मिली। 8 सीटें टीएमसी कों मिलीं। छठें फेज में सबसे ज्यादा 80% मतदान पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर हुआ।
7 में से 5 राज्यों 2014 से कम वोटिंग हुई
कहां कितना मतदान?
राज्य (सीटें) | 4 बजे तक | 5 बजे तक | कुल मतदान | 2014 में मतदान |
बिहार (8) | 44% | 55% | 59% | 57.11% |
हरियाणा (10) | 52% | 58% | 65% | 71.44% |
मध्यप्रदेश (8) | 52% | 58% | 63% | 56.83% |
उत्तरप्रदेश (14) | 43% | 48% | 54% | 54.49% |
बंगाल (8) | 70% | 74% | 80% | 84.96% |
झारखंड (4) | 58% | 60% | 64% | 64.53% |
दिल्ली (7) | 45% | 48% | 57% | 65.10% |