Edited By : Dhanesh Diwakar
मौसम फिर से बदला और हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला शुरू हुआ। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, जशपुर, जांजगीर में भी बुधवार को बारिश हुई। बेमौसम बारिश से फसलों के खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं त्योहार के दौरान बारिश का असर प्रदेश के बाजारों में भी दिख रहा है।
छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजर रही द्रोणिका आज और कल बारिश की चेतावनी
मिली जानकारी के अनुसार मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अरब सागर, बंगाल की खाड़ी वेस्ट सेंट्रल में कम दाब का क्षेत्र बना है। एक द्रोणिका छत्तीसगढ़ से होकर आंध्रप्रदेश की ओर बढ़ रहा है। यह द्रोणिका रायगढ़ से रायपुर तक को कवर कर रहा है। साथ ही साथ इसके प्रभाव से बस्तर सहित प्रदेश के कई जिलों में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी है।
इसलिए बदला है मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार दीपावली तक बौछारें पड़ सकती है, क्योंकि कम दाब का क्षेत्र कभी भी सक्रिय हो रहा है। द्रोणिका भी मौजूद है। वहीं ओडिशा व आंध्रप्रदेश से ठंडी हवा आ रही है। इसलिए जिले में तापमान में गिरावट आ गई है और नमी बनी हुई है।
जिले में अब तक 1221.8 मिमी बारिश
नगरी
1323.7
धमतरी
1108.2
कुरूद
1180.3
मगरलोड
1274.9