कर्नाटक के हावेरी जिले का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक कॉलेज ने छात्रों को नकल करने से रोकने के लिए उनके सिर पर कार्डबोर्ड बॉक्स (डिब्बे) पहना दिए हैं। ये घटना 16 अक्टूबर की है। भगत कॉलेज में परीक्षाएं चल रही थीं। यहां परीक्षा देने पहुंचे छात्रों पर अनोखा नियम लगाया गया। ये घटना 16 अक्टूबर की है। भगत कॉलेज में परीक्षाएं चल रही थीं। यहां परीक्षा देने पहुंचे छात्रों पर अनोखा नियम लगाया गया।
स्टूडेंट ने इस तरह पूरी परीक्षा सिर पर कार्डबोर्ड पहनकर दी। ये फोटो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने भगत सिंह कॉलेज को नोटिस जारी किया है। वहीं कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने नकल रोकने के लिए ऐसी व्यवस्था को निंदनीय बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। मंत्री ने कहा कि किसी को भी छात्रों के साथ जानवरों की तरह बर्ताव करने का हक नहीं है। इससे किसी और तरीके से निपटा जा सकता था।