मुंबई चौथी बार चैम्पियन बना, चेन्नई को 1 रन से हराया

Edited By: Dhanesh Diwakar

मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का चैम्पियन बना। रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में उसने चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से हराया। उसने पिछले 7 साल में चौथी बार यह खिताब जीता है। इससे पहले वह 2013, 2015 और 2017 में चैम्पियन रह चुका है। इसके साथ ही मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीम बनी। मुंबई ने 2017 में भी एक रन से फाइनल जीता था। तब उसने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को 1 रन से हराया था।

इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 148 रन ही बना पाई। चेन्नई की ओर से शेन वॉटसन ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 2, जबकि क्रुणाल पंड्या, लसिथ मलिंगा और राहुल चाहर ने 1-1 विकेट लिए।

चेन्नई की ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज वॉटसन, ड्वेन ब्रावो, महेंद्र सिंह धोनी, अंबाती रायडू, सुरेश रैना और फाफ डुप्लेसिस रहे। उन्होंने 13 गेंद पर 26 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या की गेंद पर क्विंटन डीकॉक ने उन्हें स्टम्प किया। रैना को राहुल चाहर ने एलबीडब्ल्यू किया। वे 14 गेंद पर 8 रन ही बना पाए। उस समय टीम के 70 रन थे। रैना की जगह रायडू भी कुछ खास नहीं कर पाए और 4 गेंद पर एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। बुमराह की गेंद पर डीकॉक ने उनका कैच पकड़ा। धोनी 8 गेंद पर 2 रन ही बना पाए। वे ईशान किशन के सीधे थ्रो पर रन आउट हुए। जब वे पवेलियन लौटे तब चेन्नई के 82 रन थे।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *