वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच इतिहास को लेकर छिड़ा वाकयुद्ध

Edited By : Dhanesh Diwakar

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए संघ विचारक विनायक सावरकर को भारत विभाजन का सूत्रधार बताया है। बघेल ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को देश के विभाजन से जोड़कर विवाद पैदा करने की कोशिश की जाती है, लेकिन हकीकत ये है कि देश का विभाजन मोहम्मद अली जिन्ना ने कराया, जबकि विभाजन के सूत्रधार सावरकर थे। वे पं. जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर सोमवार को राजीव भवन में आयोजित व्याख्यान माला में बोल रहे थे। बघेल ने कहा कि दो राष्ट्र का सिद्धांत पं. नेहरु या मोहम्मद जिन्ना का नहीं बल्कि सावरकर ने रखा था। उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा में सावरकर ने प्रस्ताव रखा था कि देश दो राष्ट्र के रूप में आजाद हो। धार्मिक आधार पर उन्होंने दो राष्ट्र की मांग रखी और जिन्ना ने इसे लागू किया।

ये वो ऐतिहासिक तथ्य है, जिसे कोई झुठला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई सावरकर लड़े ही नहीं। जब उन्हें अंडमान के जेल में रखा गया था तब उन्होंने एक नहीं, दस बार अंग्रेजों से माफी मांगी। उन्होंने जेल से छूटने के बाद कभी भी स्वतंत्रता आंदोलन में भाग नहीं लिया। बघेल ने कहा कि पंडित नेहरू की सोच, दूरदर्शिता, दर्शन काफी ज्यादा प्रभावशील थी। उनकी किताब भारत एक खोज काफी जानकारी उपलब्ध है।

रमन ने कहा कि हर भारतीय को पता है कि देश का बंटवारा किसकी देन है। उन सबका जिम्मेदार कौन है। रमन ने कहा कि कांग्रेस के लोग आजादी का श्रेय खुद के खाते में डालते हैं और यह बताते रहे हैं कि देश को कांग्रेस ने आजाद कराया। कांग्रेस को भारत विभाजन की जिम्मेदारी लेनी चाहिये, आजादी का श्रेय नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *