सूर्यास्त से पहले हजारों की संख्या में भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य दिया

Edited By : Dhanesh Diwakar

उग हे सूरजदेव अरघ के बेरिया… सुन ले अरजिया हमरी हे छठी मैया। ऐसे ही भक्ति गीताें की गूंज और पूजा के बीच शनिवार को राजधानी का माहाैल छठमय हाे गया। सूर्यास्त से पहले शहर के 50 से ज्यादा नदी-तालाबों में हजारों की संख्या में व्रती जुटे और भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य दिया।

सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और गुलशन वाटिका के लोगों ने आज आई आई एम कॉलेज सेजबहार घाट पर बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा छठ पर्व पर पहला अर्ध्य अस्ताचलगामी सूर्य को जल से सूर्य की अंतिम किरण को अर्ध्य दिया गया।

इस दौरान सूपे में रखे नाना तरह के पकवानों से भगवान सूर्य को भोग भी लगाया गया। सबसे बड़ा आयोजन महादेवघाट में किया गया था। सूर्यास्त होने से पहले तक यहां 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने अर्घ्य दिया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *