कांग्रेस के कद्दावर नेता, पूर्व विधायक ठाकुर बलराम सिंह का निधन

बिलासपुर।

कांग्रेस के कद्दावर नेता ठाकुर बलराम सिंह का 81 वर्ष की आयु में मंगलवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने अपोलो अस्पताल में अपनी आखरी सांस लीं। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

ज्ञात हो वे बिलासपुर शहर के दो बार महापौर और तखतपुर विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके थे। बता दें कि उनका नाम रतनपुर महामाया मंदिर को विश्व प्रसिद्ध करने के लिए याद किया जाता है। वे रतनपुर महामाया मंदिर ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष थे ।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ श्री बलराम सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने आज स्व श्री ठाकुर के सुपुत्र श्री आशीष सिंह से दूरभाष से बातचीत कर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री ठाकुर का निधन छत्तीसगढ़ के लिये अपूरणीय क्षति है।

राज्यपाल श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने तखतपुर के पूर्व विधायक और बिलासपुर नगर निगम के पूर्व महापौर श्री बलराम सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्रीमती पटेल ने अपने शोक सन्देश मे ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करने और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को वहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *