बंद हो जाएगा सलमान खान का शो बिग बॉस? केंद्र सरकार लेने जा रही ये बड़ा फैसला

टीवी का सबसे चर्चित और विवादित माना जाने वाला शो ‘बिग बॉस’ हर सीजन में कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार होता है। हालांकि हर सीजन सफलतापूर्वक पूरा भी हो जाता है। लेकिन इस बार शो पर खतरे के बादल ज्यादा मंडरा रहे हैं।

दरअसल, कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पत्र लिखकर सरकार से बिग बॉस के जरिए अश्लीलता फैलाए जाने की शिकायत की थी। जिसके बाद शनिवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि हमें एक हफ्ते में शो के कंटेंट से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद साफ हो जाएगा कि इसमें क्या दिखाया जा रहा है। इसके बाद हम इस पर फैसला लेंगे।

सरकार के सूत्र ने वेबसाइट को बताया कि ‘हमारी पड़ताल में पता चला है कि शो में शालीनता की लाइन को क्रॉस किया जा रहा है।ये शो नेगेटिव कंटेंट परोस रहा है। शो में कंटेस्टेंट एक दूसरे पर अश्लीलता से जुड़े भद्दे कमेंट करते हैं। जो हमारी संस्कृति के लिए स्वीकार नहीं है। ये कोई आम रिएलिटी शो नहीं है। इसलिए मंत्रालय इस पर सख्ती से पड़ताल कर रहा है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *