मोदी के मंत्रिमंडल में 57 मंत्री; 26 नए, 31 पुराने

Edited By : Dhanesh Diwakar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 57 मंत्रियाें ने भी शपथ ली। इनमें 24 कैबिनेट, 9 स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्यमंत्री, जबकि 24 राज्यमंत्री हैं। नियम के मुताबिक मंत्रिमंडल में 23 मंत्री अभी और शामिल किए जा सकते हैं। पिछली सरकार के 36 मंत्री इस बार बाहर रखे गए हैं। इनमें अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, उमा भारती, मेनका गांधी, महेश शर्मा, जेपी नड्डा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह सिंह,

मनोज सिन्हा, अनंत कुमार हेगड़े प्रमुख हैं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कैबिनेट में लिए गए हैं। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी और सदानंद गौड़ा मोदी के बाद सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं। सबसे ज्यादा 9 मंत्री उत्तरप्रदेश से हैं। हालांकि, पिछली बार यूपी से 13 मंत्री थे। अपने बूते पर बहुमत पाने वाली भाजपा ने सहयोगी दल शिवसेना, अकाली दल, लोजपा और आरपीआई को एक-एक मंत्री पद दिया है। बिहार में जदयू के साथ मिलकर 40 में से 39 सीटें जीतने के बावजूद जदयू को एक भी मंत्री पद नहीं मिला है। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने साफ किया है कि वे सरकार में नहीं रहेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि वे सिर्फ एक पद मिलने से नाराज हैं।

मंत्री बनने वालों की सूची

कैबिनेट मंत्री

1. नरेंद्र मोदी
2. राजनाथ सिंह
3. अमित शाह
4. नितिन जयराम गडकरी
5. डीवी सदानंद गौड़ा
6. निर्मला सीतारमण
7. रामविलास पासवान
8. नरेंद्र सिंह तोमर
9. रविशंकर प्रसाद
10 हरसिमरत कौर बादल
11. थावरचंद गहलोत
12. सुब्रह्मण्यम जयशंकर (पहली बार)
13. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ (पहली बार)
14. अर्जुन मुंडा
15. स्मृति जुबिन ईरानी
16. डॉ. हर्षवर्धन
17. प्रकाश जावड़ेकर
18. पीयूष गोयल
19. धर्मेंद्र प्रधान
20. मुख्तार अब्बास नकवी
21. प्रल्हाद जोशी (पहली बार)
22. महेंद्र नाथ पांडे
23. अरविंद गणपत सावंत
24. गिरिराज सिंह
25. गजेंद्र सिंह शेखावत

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1. संतोष कुमार गंगवार
2. राव इंद्रजीत सिंह
3. श्रीपाद येसो नाइक
4. जितेंद्र सिंह
5. किरन रिजिजू
6. प्रहलाद सिंह पटेल
7. राज कुमार सिंह
8. हरदीप सिंह पुरी
9. मनसुख एल मंडाविया

राज्य मंत्री

1. फग्गन सिंह कुलस्ते
2. अश्विनी कुमार चौबे
3. अर्जुन राम मेघवाल
4. जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह
5. कृष्णपाल गुर्जर
6. रावसाहेब दानवे
7. जी किशन रेड्डी (पहली बार)
8. पुरुषोत्तम रुपाला
9. रामदास अठावले
10. साध्वी निरंजन ज्योति
11. बाबुल सुप्रियो
12. संजीव बालयान
13. संजय शामरा
14. अनुराग ठाकुर
15. सुरेश अंगाड़ी (पहली बार)
16. नित्यानंद राय
17. रतन लाल कटारिया (पहली बार)
18. वी मुरलीधरन
19. रेणुका सिंह
20. सोमप्रकाश (पहली बार)
21. रामेश्वर तेली (पहली बार)
22. प्रताप चंद्र सारंगी
23. कैलाश चौधरी (पहली बार)
24. देबोश्री चौधरी (पहली बार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *