मध्यप्रदेश में बेचने ले गए 3 नाबालिक बच्चे, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

जशपुर जिले में मंगलवार को पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में फरार पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार दोनों पति पत्नी के खिलाफ मानव तस्करी को लेकर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार 3 बच्चे को आरोपियों ने बहला फुसला कर अपने साथ मध्यप्रदेश ले गए थे, आरोपी इन्हें बेचनें ही वाले थे कि, रंगे हाथों पुलिस ने इन्हें बच्चों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, महज 3 लाख रुपए में इन्होंने मध्यप्रदेश के एक दम्पत्ति से सौदा तय किया था। हालांकि पुलिस ने किसके साथ सौदा तय हुआ था उसके नाम का खुलासा नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *