कांग्रेस के 135 वें स्थापना दिवस पर निकाला गया फ्लैग मार्च, राजीव भवन में हुआ ध्वजारोहण

  • कांग्रेस के 135 वें स्थापना दिवस पर निकाला गया फ्लैग मार्च, राजीव भवन में हुआ ध्वजारोहण
  • फ्लैग मार्च घड़ी चौक के पास स्थित अम्बेडकर प्रतिमा से गांधी मैदान कांग्रेस भवन तक निकला गया।

रायपुर

राजधानी में कांग्रेस पार्टी के 135 वें स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लिये गये निर्णयानुसार नई दिल्ली में सम्पन्न भारत बचाओं रैली के क्रम में “भारत बचाओं-संविधान बचाओ” को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया।

 

रैली की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने की। फ्लैग मार्च घड़ी चौक के पास स्थित अम्बेडकर प्रतिमा से गांधी मैदान कांग्रेस भवन तक निकला गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओँ ने रैली में हिस्सा लिया इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजीव भवन पहुंचे। जहां प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ध्वजारोहण किया। जिसके बाद वंदेमातरम और ध्वज गीत गाया गया।।

 

रायपुर के साथ साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। तथा विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि आज अपने 135वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस देश के अलग-अलग हिस्सों में ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ के संदेश के साथ फ्लैग मार्च निकाल रही है। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अपने स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इस मौके पर कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी असम में और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *