बिल्लियों से जुड़े रोचक तथ्य, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप

    • हर जीव के पास प्राकृतिक तौर पर अपनी विलक्षण प्रतिभा होती है जिसकी मदद से वह अपने जीवन को आसानी से व्यतीत कर पाता है।

      इन जीवों में एक हैं बिल्ली जिसको कई लोग अपने घर पर पालतू जानवर की तरह पालते भी हैं। वहीं कुछ उनको अशुभ का प्रतीक मानते हैं।

      इन सभी बातों से हटकर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बिल्लियों से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

    • #1

      कुत्ते से तेज होती है बिल्लियों के सूंघने की शक्ति

    • कुत्ते के समान ही बिल्लियों की सुंघने की शक्ति काफी तेज होती है। साफ शब्दों में बताएं तो बिल्ली की सूंघने की शक्ति कुत्तों से 10 गुना ज्यादा होती है।

      बिल्लियों की यही विशेषता उनको उनके दुश्मन, साथी, लोग और अन्य बिल्लियों के क्षेत्र की पहचान करवाने में काफी मदद करती है।

      शायद ही वजह है कि बिल्लियां अपने शिकार को कहीं से भी बहुत आसानी से ढूंढ लेती हैं।

    • #2

      इन विशेषताओं से भी पूर्ण होती हैं बिल्लियां

    • आपको जानकर हैरानी होगी बिल्लियों में मादा और नर में कुछ अलग गुण पाए जाते है जैसे मादा बिल्लियां अपना दायां हाथ ज्यादा चलाती हैं जबकि नर बिल्लियां अपना बायां हाथ ज्यादा चलाती हैं।

      वहीं मादा और नर बिल्लियों में कूदने की गजब की कला होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिल्लियां अपनी ऊंचाई से भी सात गुना ज्यादा ऊंची छलांग मार सकती हैं।

      इस काम में बिल्लियों के पीछे वाले पैर भी उनकी मदद करते हैं।

  • #3

    इन चीजों से बिल्लियों के शरीर को पहुंचता नुकसान

  • क्या आप जानते है कि बिल्लियों को पानी में आनंद की बजाय गुस्सा आता है। शायद इसी वजह से अक्सर बिल्लियां पानी में भीगने से बचती है क्योंकि पानी में भीगने के बाद बिल्लियों का शरीर ठीक से काम नहीं करता है।

    इसके अतिरिक्त दूध का सेवन भी बिल्लियों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है क्योंकि दूध में लैक्टोज होता है जिसको पचाने में बिल्लियों को काफी दिक्कत होती है।

  • #4

    ये अजीबोगरीब तथ्ये भी बिल्लियों से हैं जुड़े

  • बिल्लियों को पसीना नाम मात्र ही आता है। साफ शब्दों में कहे तो बिल्लियों को केवल उसके पंजों पर ही पसीना आता है बाकि पूरे शरीर पर कहीं पसीना नहीं आता

    इसके अतिरिक्त बिल्लियों को अंधेरे में बिल्कुल साफ दिखाई देता है। शायद यहीं कारण है कि अक्सर बिल्लियां दिन की जगह रात में ही चूहों का शिकार करती हैं।

    साथ ही बिल्लियों की आंखे रंगो को सही से पहचान नहीं सकती।