2019 Jharkhand legislative assembly election results: झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आज नतीजों का दिन है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर हुए मतदान के आज परिणाम आएंगे, जिसके लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के रुझान में भारतीय जनता पार्टी को एक तरह से झटका लगा है। जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने काफी मशक्कत के बाद बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, रुझानों में अब भी सीटों की संख्या में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। सुबह 11 बजे तक के रुझानों के मुताबिक, जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन बहुमत के आंकड़े के साथ 43 सीटों पर कायम है, वहीं बीजेपी 27 सीटों पर लीड कर रही है। झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक मिले प्रारंभिक रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं लेकिन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार से आगे और दुमका विधानसभा सीट पर भाजपा से ही पीछे चल रहे हैं। गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक हुआ था। सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार आनी आज 8 बजे से होगी। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई। मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं नतीजों के सारे लाइव अपडेट्स…
-नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया
झारखंड विधानसभा चुनाव के अब तक मिले रुझानों में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत के बाद सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। पार्टी मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की।
– जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा भले ही पा लिया हो, मगर बीजेपी अब भी सिंगल लारजेस्ट पार्टी है।
-कांग्रेस के गौरव वल्लभ काफी पीछे चल रहे हैं
जमशेदपुर पूर्वी सीट से राज्य के मुख्यमंत्री और बीजेपी प्रत्याशी रघुवर दास 1449 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सरयू राय को 6763 मत मिले हैं। झारखंड विकास मोर्चा के अभय सिंह को 1644 और कांग्रेस के गौरव बल्लभ को मात्र 1235 वोट मिले हैं। रुझानों में गौरव बल्लभ चौथे स्थान पर हैं।
– झारखंड चुनाव: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम आगे
बहरागोड़ा विस में दूसरे चक्र की मतगणना के बाद झामुमो के समीर मोहंती 10,188 मत पाकर आगे चल रहे हैं। झामुमो के मंगल कालिंदी 7358 वोट पाकर दूसरे स्थान पर जबकि भाजपा के मुची राम बाउरी 5972 मतों के साथ तीसरे स्थान पर चल रहे हैं।
-झारखंड चुनाव में जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
JMM-कांग्रेस गठबंधन- 42
बीजेपी-27
– रुझानों में JMM-कांग्रेस गठबंधन ने पार किया बहुमत का जादुई आंकड़ा, बीजेपी पिछड़ी
बीजेपी-28
जएमएम-कांग्रेस गठबंधन-42
-बहुमत मार्क पर पहुंचा जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन
बीजेपी- 30
जेएमएम+- 41
कांग्रेस- 13
आरजेडी- 4
जेएमएम- 24
– झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन एक बार फिर बहुमत मार्क पर पहुंच गया है।
जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन-41
बीजेपी-30
– जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट से रघुवर आगे, बरहेट से सोरेन आगे, दुमका से पीछे
झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक मिले प्रारंभिक रुझानों के अनुसार मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं लेकिन झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर भाजपा उम्मीदवार से आगे और दुमका विधानसभा सीट पर भाजपा से ही पीछे चल रहे हैं।
– झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: बहुमत का आंकड़ा छूने के बाद जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन एक बार फिर से पिछड़ गया है। हालांकि, वह बीजेपी से आगे हैं। अब तक के रुझानों के नतीजे-
बीजेपी- 31
जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन-39
– चक्रधरपुर विधानसभा सीट के नतीजे:
सुखराम उरांव (जेएमएम)- 2959
लक्षमण गिलुव (प्रदेश भाजपा अध्यक्ष)- 998
– झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे: दुमका विधानसभा सीट पर अब तक कौन कितने वोटों से आगे
6329 मतों से बीजेपी आगे…
डॉ. लुईस मरांडी (बीजेपी) : 9821
हेमंत सोरेन (जेएमएम) : 3492
– मुख्यमंत्री रघुवर दास आगे चल रहे हैं
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री रघुवर दास 342 मतों से आगे चल रहे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी सरयू राय को 3811 मत मिले हैं। झारखंड विकास मोर्चा के अभय सिंह को 1041 और कांग्रेस के गौरव बल्लभ को मात्र 435 वोट मिले हैं।
-झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: JMM-कांग्रेस गठबंधन बहुमत मार्क पर, बीजेपी पिछड़ी
बीजेपी-29
जेएमएम-कांग्रेस-41
– झारखंड के दुमका से हेमंत सोरेन पीछे चल रहे हैं
-जमशेदपुर पूर्व से मुख्यमंत्री रघुवर दास आगे, हेमंत सोरेन एक सीट से आगे, एक पर पीछे
झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से आगे चल रहे हैं, वहीं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट से भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं जबकि दुमका सीट से वह भाजपा की मंत्री रहीं लुईस मरांडी से आगे चल रहे हैं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार ने यह जानकारी दी।
-पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा, मंझगांव, चक्रधरपुर में झामुमो आगे, जगन्नाथपुर में कांग्रेस और मनोहरपुर में भाजपा आगे चल रही है।
-बोरियो व बरहेट से झामुमो आगे। बाघमारा विधान सभा से ढुलू महतो आगे। 700 वोट से झरिया विस सीट से कांग्रेस की पूर्णिमा सिंह आगे।
– झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: 9.25 तक के रुझानों में फिर घटीं बीजेपी की सीटें
बीजेपी-31
जेएमएम- 40
– झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: रुझानों में फिर JMM-कांग्रेस गठबंधन आगे, बीजेपी एक सीट से पीछे चल रही
– झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: रुझानों में फिर आया ट्विस्ट, JMM-कांग्रेस गठबंधन को बीजेपी ने पछाड़ा
-प्रथम राउंड मे गोड्डा विधानसभा सीट पर राजद के संजय प्रसाद यादव, भाजपा के अमित कुमार मंडल से 3265 वोट से आगे।
-पाकुड़ विधानसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी आलमगीर आलम आगे चल रहे हैं।
-सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ विधानसभा की झामुमो प्रत्याशी सविता महतो पोस्टल वोटों की गिनती में आगे चल रही हैं।
– झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे:
बीजेपी-28
जेएमएम गठबंधन- 38
-झारखंड चुनाव परिणाम 2019 लाइव: रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस को बढ़त, रघुवर दास, हेमंत सोरेन, सुदेश महतो आगे, सरयू राय पीछे
-जेएमएम के हेमंत सोरेन दुमका से आगे चल रहे हैं।
–झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: 8.35 बजे तक के शुरुआती रुझान
बीजेपी-21
जेएमएम गठबंधन- 40
– झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: 8.30 बजे तक के शुरुआती रुझान
बीजेपी-17
जेएमएम गठबंधन-37
– झारखंड विधानसभा चुनाव नतीजे: अब तक के रुझानों में बीजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं जेएमएम 24 सीटों पर लीड कर रही है।
– झारखंड विधानसभा चुनाव: शुरुआती रुझानें में बीजेपी 6 सीटों पर लीड कर रही है, वहीं जेएमएम 14 सीटों पर आगे चल रही है।
– झारखंड विधानसभा चुनाव: 81 सीटों पर वोटिंग शुरू हो चुकी है।
– झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से प्रारंभ होगी।
चुनाव में सबसे प्रमुख उम्मीदवार मुख्यमंत्री रघुबर दास, उनके पूर्ववर्ती हेमंत सोरेन, अखिल झारखंड छात्र संघ के अध्यक्ष सुदेश महतो और झारखंड विकास मोर्चा के बाबूलाल मरांडी हैं। जिनके किस्मत का आज फैसला होना है। चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस गठबंधन ने मतदाताओं को लुभाने की भरपूर कोशिश की। राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अलग-अलग नौ रैलियां हुई थीं।
मतगणना के दिन जिस सीट पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी, वह है जमशेदपुर पूर्वी सीट। मुख्यमंत्री रघुवर दास वर्ष 1995 से यहां से जीतते आ रहे हैं। उनके खिलाफ उनके पूर्व-कैबिनेट सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं। राय ने पार्टी से टिकट कटने के बाद बगावत कर मुख्यमंत्री की राह का कांटा बनने का फैसला किया। अन्य महत्वपूर्ण सीटें हैं-दुमका और बरेट, जहां से झारखंड मुक्ति मोर्टा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं।
झारखंड में एग्जिट पोल ने संभावित चुनाव नतीजों की तस्वीर भी पेश कर दी है। जहां दो एग्जिट पोल में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिख रहे हैं वहीं अधिकतर एग्जिट पोल में भाजपा पिछड़ रही है तथा झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन न सिर्फ आगे है बल्कि स्पष्ट रूप से सरकार बनाता हुआ दिख रहा है।
विधानसभा चुनाव 2014 में भाजपा और आजसू गठबंधन को 42 सीटों पर जीत मिली थी, इस बार आजसू नेता सुरेश महतो ने अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला लिया था। महतो को 2014 में रांची लोकसभा सीट पर पराजय का सामना करना पड़ा था। बाद में 2018 में सिल्ली में उनको झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा था।