- फिल्म कलाकार नत्थु दादा का हुआ निधन, क्षेत्र में पसरा मातम नत्थु दादा ने 20 साल के अपने फिल्मी सफर में लगभग 150 फिल्मों में काम किया है
- बॉलीवुड कालाकार नत्थू दादा गुजार रहे थे गुमनामी की जिंदगी, राजकपूर-अमिताभ व धर्मेन्द्र के साथ…
राजनांदगांव
राजकपूर, अमिताभ बच्चन और धर्मेन्द्र जैसे कई बड़े हस्तियों के साथ फिल्में कर चुके बौने कलाकार नत्थू दादा का निधन हो गया है। 70 वर्ष की उम्र में उन्होंने शनिवार सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। उनके चले जाने से फिल्म जगत और उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। नत्थू दादा ने लगभग 20 साल के अपने फिल्मी सफर में 150 फिल्मों में काम चुके हैं। मुंबई में काम न मिलने से अपने गांव आकर इस समय गुमनामी की जिंदगी गुजार रहे थे।
बौने कलाकर नत्थू दादा राजनांदगांव जिले के रामपुर गांव के रहने वाले थे। राजकपूर के साथ मेरा नाम जोकर से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत करने वाले नत्थू दादा इन दिनों गरीबी के दिन बिता रहे थे। आज गृह ग्राम रामपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बॉलीवुड एक्टर नत्थू दादा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
नत्थू रामटेके को नत्थु दादा नाम दारा सिंह ने दिया था। 1969 में कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आये दारा सिंह ने नत्थू रामटेके को पहली बार देखा था, जिसके बाद उन्हें मुंबई आने का ऑफर दिया। मुंबई में दारा सिंह ने उन्हें कई फिल्म डायरेक्टरों और प्रोड्यूसर से मिलवाया, इसी दौरान शो मैन राजकपूर से हुई मुलाकात के बाद उन्हें फिल्म मेरा नाम जोकर में काम करने का मौका मिला।
एक बार काम मिला तो बॉलीवुड में नत्थू की धाक जम गयी। कभी विलेन तो कभी कामेडी रोल में बौने कलाकार की भूमिका में वो पूरी तरह से फिट हो गये। उन्होंने अमिताभ, धर्मेंद्र, राजकपूर जैसे सुपर स्टार के साथ किया। हालांकि फिल्मों में काम मिलना कम हुआ तो वो वापस राजनांदगांव लौट आये। पिछले कई सालों से वो गुमनामी भरी गरीबी में जिंदगी बिता रहे थे।