CG- महिलाओं की मौके पर मौत, सीएम ने घायलों के बेहतर उपचार के दिये निर्देश

गरियाबंद– नेशनल हाइवे 130 C पर आज फिर एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत हुई है। हादसे के बाद यात्रियों से भरा ट्रैक्टर पलट गया है जिसमे 20 से अधिक लोग घायल है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। हादसे में 4 महिलाओं की मौत की खबर भी सामने आ रही है। वही 7 लोग गम्भीर बताए जा रहे है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा जिला मुख्यालय से 08 किमी दूर जोबा गांव के पास हुआ है।

वही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क हादसे में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस घटना में घायलों के बेहतर से बेहतर उपचार कराने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन गरियाबंद द्वारा गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रिफर किया जा रहा है वहीं सामान्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल गरियाबंद में किया जा रहा है।