भैंसा चराने निकले किसान की पीट-पीटकर हत्या…

जांजगीर-चांपा 13/05/2022 जिले में एक किसान को पीट-पीट कर मार दिया गया। उसका शव शुक्रवार को गांव से करीब एक किमी दूर पड़ा मिला है। किसान एक दिन पहले गुरुवार को भैंस चराने के लिए निकला था। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव को घसीटने के निशान भी मिले हैं। इसके बाद मौके पर FSL टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सोनादुला गांव निवासी किसान शैलेष खरे रोज की तरह गुरुवार सुबह करीब 6 बजे भैंस चराने के लिए खेत की ओर निकला था। इसके बाद वह नहीं लौटा। परजिनों ने उसे काफी तलाश किया, पर कुछ पता नहीं चला। इस बीच शुक्रवार सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की गई तो गांव से करीब एक किमी दूर पेड़ के नीचे उसका शव मिला।