BIG BREAKING- 5 मजदूरों की मौत, दो की हालत गंभीर

नई दिल्ली। अलीपुर में निर्माणाधीन गोदाम की दीवार गिरने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है। मलबे में दबे 9 मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया।

जानकारी के अनुसार, अलीपुर में एक गोदाम की दीवार का निर्माण चल रहा था। शुक्रवार को करीब एक बजे यह दीवार ढह गई, जिसमें वहां मौजूद सभी मजदूर दब गए। एनडीआरएफ गाजियाबाद की रीजनल रिस्पांस सेंटर द्वारका दिल्ली से एक टीम को घटनास्थल के लिए भेजा गया। मलबे से 9 मजदूरों को निकाला गया। घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती हैं कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। अभी घटना के पीछे की वजह साफ नहीं है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया, ”अलीपुर में दुखद हादसा हुआ। जिला प्रशासन राहत और बचाव के काम में जुटा हुआ है। मैं स्वयं राहत कार्य पर नजर रखे हुए हूं।दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”