पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज लखनऊ पहुंचने वाली हैं। वह समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव के साथ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ वर्चुअल रैली करेंगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।अब तक के ओपिनियन पोल के मुताबिक यूपी में मुख्य रूप से सपा और भाजपा आमने सामने हैं।
बता दें कि पिछले साल जब पश्चिम बंगाल में चुनाव था तो अखिलेश यादव ने भी सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा और सपा राज्य सभा सदस्य जया बच्चन को ममता बनर्जी के लिए प्रचार करने के लिए भेजा था। जनवरी में उन्होंने ममता बनर्जी को उत्तर प्रदेश आने का न्योता दिया था।