जाफराबाद, चांद बाग बंद: दिल्ली का चक्का जाम कर कहां छिपे भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद

  • शाहीन बाग के बाद जाफराबाद और चांदबाग में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन
  • भारत बंद के नाम पर ये प्रदर्शन भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद ने बुलाए थे
  • फिलहाल चंद्रशेखर आजाद की तलाश कर रही दिल्ली पुलिस
  • चंद्रशेखर आजाद रविवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में देखा गया था

नई दिल्ली
दिल्ली में रविवार को शाहीन बाग के अलावा दो जगहों पर चक्का जाम की स्थिति बन गई है। लेकिन इस बीच वह शख्स खुद ही गायब है, जिसने इन प्रदर्शनों को बुलाया। वह शख्स है भीम आर्मी का प्रमुख चंद्रशेखर आजाद। अब पुलिस समेत सबकी नजर चंद्रशेखर को तलाश रही है जो दिल्ली का चक्का जाम कर खुद गायब हैं। बता दें कि भारत बंद का ऐलान चंद्रशेखर आजाद ने ही किया था। इसके बाद शनिवार रात सबसे पहले जाफराबाद सड़क बंद होने की बात आई। इसके बाद दोपहर में महिलाएं चांद बाग वाली सड़क पर भी बैठ गईं और उसे भी जाम कर दिया।

लोगों को भड़काने की यह चंद्रशेखर की नीति पुरानी है। पिछले महीने चंद्रशेखर सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने दिल्ली के जामा मस्जिद पहुंचे थे। वहां उस दिन हिंसा हुई थी, जिसमें चंद्रशेखर का भी रोल सामने आया था। गिरफ्त से चंद्रशेखर को इसी शर्त पर छोड़ा गया था कि वह दिल्ली नहीं लौटेंगे। अब उन्होंने बिना दिल्ली आए ट्वीट के जरिए लोगों को भड़काने का पैंतरा अपनाया।

शाहीन बाग की तरह सीलमपुर में सड़क बंद

  • शाहीन बाग की तरह सीलमपुर में सड़क बंद

    शाहीन बाग की तरह महिलाएं सड़क पर प्रदर्शन कर रही हैं। भीम आर्मी का दावा है कि यह प्रदर्शन उनके बुलाने पर हुआ है।
  • महाराष्ट्र में भीम आर्मी चीफ

    भारत बंद प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर औरंगाबाद पहुंचे। वहां उन्होंने भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माला चढ़ाई।
  • ​करीब 500 लोग प्रदर्शन में शामिल

    इस प्रदर्शन में करीब 500 लोग पहुंचे, जिनमें से अधिकतर महिलाएं थीं। महिलाओं के हाथ में तिरंगा था और वे ‘आजादी’ के नारे लगा रही थीं। उन्होंने कहा कि वे तब तक नहीं हटेंगी जब तक केन्द्र सीएए को वापस नहीं ले लेता।
  • जाफराबाद में भारी पुलिसबल

  • ​जाफराबाद मेट्रो स्टेशन बंद

    प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो का जाफराबाद मेट्रो स्टेशन बंद किया गया। अब ट्रेन यहां नहीं रुकेगी। बता दें कि प्रदर्शन मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे ही हो रहा है।
  • जाफराबाद में जमा महिलाएं

  • विधायक ने की अपील, रोड खाली करें

    इलाके के विधायक अब्दुल रहमान (आप पार्टी) ने विडियो संदेश जारी कर महिलाओं से सड़क खाली करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ‘बाहर वालों’ के कहने में आकर महिलाएं ऐसा न करें।
  • ​चंद्रशेखर ने किया भारत बंद का ऐलान

    भारत बंद का ऐलान भीम आर्मी के चंद्रशेखर आजाद ने किया है। चंद्रशेखर के मुताबिक, यह बंद संविधान और आरक्षण से छेड़छाड़ के विरोध में है। इसे सीएए और एनआरसी से जोड़कर भी देखा जा रहा।

जाफराबाद बंद पर चंद्रशेखर ने ट्वीट किया था, ‘ऐतिहासिक भारत बंद की शुरुआत जाफराबाद सीलमपुर दिल्ली से कर दी गई है दिल्ली के साथी जाफराबाद पहुंचे। आज संवैधानिक दायरे में रहते हुए पूरा भारत बंद किया जाएगा। बीजेपी सरकार को बहुजनों की ताकत का एहसास करवाया जाएगा।’

Chandra Shekhar Aazad

@BhimArmyChief

ऐतिहासिक भारत बंद की शुरुआत जाफराबाद सीलमपुर दिल्ली से कर दी गई है दिल्ली के साथी जाफराबाद पहुंचे। आज संवैधानिक दायरे में रहते हुए पूरा भारत बंद किया जाएगा। भाजपा सरकार को बहुजनों की ताकत का एहसास करवाया जाएगा।

View image on Twitter
2,011 people are talking about this


दिल्ली में तलाश, महाराष्ट्र में चंद्रशेखर

दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर की खोज कर रही है। चांद बाग से राजघाट तक के मार्च का कॉल उन्हीं का था। लेकिन वह दिल्ली में हैं ही नहीं। रविवार को चंद्रशेखर महाराष्ट्र के औरंगाबाद में दिखे। वहां उन्होंने एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

ANI

@ANI

Maharashtra: Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad led march against the Supreme Court ruling that states were not bound to provide reservation in government jobs & quota in promotion, in Aurangabad today. He also garlanded a statue of Bhimrao Ambedkar.

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
255 people are talking about this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *