इंडियन प्रीमियर लीग 2020: नीलामी के बारे में रोचक तथ्य

इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी: 2020 19 दिसंबर 2020 को कोलकाता में हुई थी. इस नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस, आईपीएल 2020 में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. उन्हें 15.5 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है. पीयूष चावला सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने रु. 6.75 करोड़. में खरीदा है. आईपीएल 2020 सीज़न की नीलामी के बारे में अधिक रोचक तथ्य जानने के लिए इस लेख को पढ़ें.
IPL Auction 2020
IPL Auction 2020

इंडियन प्रीमियर लीग को लोकप्रिय रूप से आईपीएल के रूप में जाना जाता है, जो हर साल भारत में खेली जाने वाली एक प्रोफेशनल ट्वेंटी 20 क्रिकेट लीग है, जो दुनिया भर के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करती है. इस लेख में हमने आईपीएल नीलामी 2020 के बारे में कुछ रोचक तथ्य प्रकाशित किए हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बारे में कुछ सामान्य ज्ञान तथ्य

मेजबान देश: भारत

प्रशासक: बीसीसीआई

फॉर्मेट: टी-20

पहला संस्करण: 2008

नवीनतम संस्करण: 2019

अगला संस्करण: 2020

कुल टीमें: 8

वर्तमान चैंपियन: मुंबई इंडियंस

सबसे सफल टीम: मुंबई इंडियंस (4 खिताब)

सर्वाधिक विकेट: लसिथ मलिंगा (170)

सर्वाधिक रन: विराट कोहली (5412)

सर्वाधिक छक्के: क्रिस गेल (326)

सर्वाधिक चौके: शिखर धवन (524)

अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी: युवराज सिंह 16 करोड़

कुल पुरस्कार राशि: US$7.2 मिलियन (2019)

विजेता पुरस्कार राशि: US$ 2.9 मिलियन

फर्स्ट रनर अप पुरस्कार राशि: US$ 1.8 मिलियन

दूसरा रनर अप पुरस्कार राशि: US$ 1.3 मिलियन

प्रायोजक: VIVO (2016 से 2022)

आईपीएल नीलामी 2020 के बारे में रोचक तथ्य (Interesting facts about the IPL auction 2020)

इंडियन प्रीमियर लीग, 2020 का 13वां सीजन, 28 मार्च से 24 मई 2020 तक खेला जायेगा. आईपीएल 2020 के 13वें संस्करण में 8 टीमों के बीच 60 मैच खेले जाएंगे.

आईपीएल 2020 के 13वें संस्करण की नीलामी 19 दिसंबर, 2020 को हुई है. आइए नजर डालते हैं आईपीएल 2020 की नीलामी के बारे में दिलचस्प तथ्यों पर.

 

सभी फ्रैंचाइज़ी ने 61 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों पर 136 करोड़ रुपये खर्च किये हैं. इन 61 खिलाडियों में सबसे अधिक 12 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं, जिन पर कुल 56 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं. इस आईपीएल में ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस सबसे महंगे खिलाड़ी हैं.

आईपीएल2020 के सबसे महंगे खिलाड़ी इस प्रकार हैं; Costliest Players in the 2020 IPL Auction

खिलाड़ी टीम  (Rs.) मूल्य
1. पैट कमिंस  15.50 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स
2. ग्लेन मैक्सवेल  10.75 करोड़ किंग्स इलेवन पंजाब
3. क्रिस मॉरिस  10 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
4. शेलडन कॉटरेल   8.5 करोड़ किंग्स इलेवन पंजाब
5. नाथन कोल्टर-नाइल   8 करोड़ मुंबई इंडियंस

पैट कमिंस, आईपीएल के नीलामी इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. ज्ञातव्य है कि आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह हैं, जिन्हें वर्ष 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा 16 करोड़ रुपये में खरीदा गया था.

आईपीएल 2020 में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी (Costliest Indian players in IPL 2020)

खिलाड़ी टीम  (Rs.) प्राइस
1. पीयूष चावला 6.75 crore चेन्नई सुपर किंग्स
2. वरुण चक्रवर्ती 4 crore कोलकाता नाइट राइडर्स
3. जयदेव उनादकट 3 crore राजस्थान रॉयल्स
4.रोबिन उथप्पा 3 crore राजस्थान रॉयल्स
5. यशस्वी जायसवाल 2.4 crore राजस्थान रॉयल्स

 इस साल पीयूष चावला सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं लेकिन पिछले साल जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे (8.4 करोड़ रुपये) भारतीय खिलाड़ी थे.

नीलामी के बारे में अन्य तथ्य (Other Facts about Auction) 

नीलामी सूची में शामिल कुल खिलाड़ी 338
विदेशी खिलाड़ी 148
भारतीय खिलाड़ी 190
कुल खिलाड़ी बिके 61
विदेशी खिलाड़ी बिके 28
भारतीय खिलाड़ी बिके 33
राउंडर खिलाड़ी 24
गेंदबाज 18
बल्लेबाज 13
विकेट कीपर 6

 ऊपर दी गई तालिका से पता चलता है कि लगभग 338 खिलाड़ियों की नीलामी की जानी थी, लेकिन 8 फ्रेंचाइजी द्वारा सिर्फ 61 खिलाड़ियों को खरीदा गया, जिसमें 33 भारतीय और 28 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं.

आईपीएल नीलामी 2020 में सबसे बड़े लाभार्थी हैं; (Biggest Gainers in the IPL Auction 2020) 

खिलाड़ी बिके /बेस प्राइस  (Rs.) प्राइस बाउंस
1. शेल्डन कॉटरेल 8.5 करोड़/50 लाख 17 गुना
2. शिमरोन हेटमायर 7.75 करोड़/50 लाख 15.5 गुना
3. वरुण चक्रवर्ती 4 करोड़/30 लाख 13.3 गुना
4. यशस्वी जायसवाल 2.4 करोड़/20 लाख 12 गुना
5. रवि बिश्नोई 2 करोड़ /20 लाख 10 गुना

उपरोक्त तालिका से पता चलता है कि शेल्डन कॉटरेल का बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख था लेकिन उन्हें रु 8.5 करोड़ में खरीदा गया, जो कि उसके बेस प्राइस का लगभग 17 गुना है. दरअसल, उन्हें विश्व कप और भारत और वेस्टइंडीज सीरीज के खिलाफ अच्छे प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया है.

इसी तरह का एक और नाम यशस्वी जायसवाल का है जो कि झुग्गी बस्ती में रहने वाला लड़का है, लेकिन अब अपनी प्रतिभा के दम पर 2.4 करोड़ रुपये में बिका है जो कि उसकी बेस प्राइस का 12 गुना है.

तो ये थे आईपीएल नीलामी 2020 के बारे में कुछ रोचक तथ्य. अगर आप ऐसे ही और रोचक लेख पढना चाहते हैं तो नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करें..