6 साल के मासूम बच्चे का गला काटने वाला बोला, भगवान ने दिया था आदेश

राजधानी दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके की झुग्गियों में दो लोगों ने अपने एक परिचित के 6 साल के मासूम बच्चे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

लोधी कॉलोनी थाना पुलिस को रात करीब 1 बजे इस जघन्य हत्याकांड की सूचना मिली थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। आरोपियों ने बताया कि उनका मानना था कि भगवान ऐसा चाहते हैं कि वे बच्चे का गला काट दें, इसलिए उन्होंने उस बच्चे का गला काट दिया।

मृतक बच्चे की पहचान धर्मेंद्र के रूप में हुई है। धर्मेंद्र तीन भाई-बहनों में बीच का था। उसका एक बड़ा है और 2 साल की बहन है। मृतक 6 साल का था। मृतक बच्चे के पिता अशोक ने बताया कि आरोपियों ने बच्चे को मारकर बेड के नीचे छिपा दिया था। उसके बाद खुद को जांच से बचाने के लिए कपड़े बदल लिए थे और खून से सने पुराने कपड़े छिपा दिए थे।