धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत का 18 साल पुराना रिश्ता टूटा…

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक और पावर कपल ने अलग होने का ऐलान कर दिया है। अभी फैन्स सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक की खबर से उबरे भी नहीं थे कि अब धनुष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत के साथ तलाक ले रहे हैं। धनुष के साथ ऐश्वर्या ने भी एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा उम्मीद है लोग उनके फैसले और निजता का सम्मान करेंगे। दोनों 18 साल से साथ थे। ऐसे में उनके इस रिश्ते के टूटने की खबर पाकर फैन्स हैरान रह गए।

धनुष और ऐश्वर्या ने साल 2004 में शादी की थी। ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं। कपल के दो बच्चे यात्रा और लिंगा हैं। बीच में उनके अलग होने की खबरें कई बार आती रहीं लेकिन उन्होंने इस पर कभी कुछ नहीं कहा। जैसे ही कपल के अलगाव के बारे में पता चला ट्विटर पर धनुष ट्रेंड करने लगे।