राशिफल 10 अप्रैल- धनु, मीन, कर्क समेत सिंह राशी वाले बचकर पार करे समय

राशिफल-

मेष राशि– परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। चोट- चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। रोगग्रस्त होने की स्थिति दिख रही है। प्रेम- संतान में अभी भी दूरी है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। सूर्य को जल दें। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी- रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेमी- प्रेमीका की मुलाकात होगी। छुट्टी सा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम- संतान अभी भी थोड़ा मध्यम है। व्यापार सही चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम- संतान की स्थिति सुधर चुकी है। व्यापार भी आपका ठीक दिख रहा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय । लिखने- पढ़ने के लिए उचित समय। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी वाली। व्यपार सही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार सही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आप द्वारा किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम- सन्तान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि– धन का आवक बढ़ेगा, कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम- संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक कहा जाएगा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- नायक-नायिका के भाग चमकते हुए दिख पड़ रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-सन्तान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें ।

धनु राशि– मन चिंतित रहेगा, खर्चे से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक- ठाक लेकिन सिर दर्द, नेत्र पीड़ा की परेशानी बनी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम- संतान की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें ।

मकर राशि- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान में सुधार हो चुका है । व्यापार में भी सुधार हो चुका है। काली जी को प्रणाम करते रहना।

कुम्भ राशि- रोजगार में तरक्की करेंगे। अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा, राजनीतिक लाभ मिलेगा, कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगाी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम- सन्तान अच्छा और व्यापार भी अच्छा । हरी वस्तु पास रखें, गणेश जी को प्रणाम करें ।

मीन राशि – भाग्य साथ देगा, धर्म-कर्म में विश्वास बढ़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *