मेष, मिथुन, सिंह राशि वाले कोई बड़ा काम आज अपने हाथ में ना लें

राशिफल-

मेष- अपनों का साथ होगा। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य नर्म-गर्म दिख रहा है। वहीं, प्रेम और संतान मध्यम रहेंगे। व्यापार की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम नजर आ रही है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे रहने वाले हैं। वहीं, आर्थिक रिस्क लेने से बचना बेहतर रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मिथुन- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वहीं, प्रेम संतान मध्यम नजर आ रहे हैं और व्यापार की स्थिति ठीक-ठाक रहने वाली है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क- मन खिन्न रहेगा। निषदेशता के शिकार होंगे। उर्जा में भी कमी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहने वाला है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति ठीक दिख रही है। हरी वस्तु का दान करें

सिंह- आय में बढोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वहीं, प्रेम और संतान मध्यम रहने वाले हैं। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

कन्या- शासन, सत्ता और पक्ष का सहयोग मिलेगा। कुछ अधिकारियों का आशीर्वाद भी मिलेगा। व्यावसायिक लाभ भी होगा। स्वास्थ्य, संतान, प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला- स्वास्थ्य के मामले में बचाव पक्ष कमजोर है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी नजर आ रही है। व्यापार भी अच्छा रहने वाला है। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी और प्रेमिका की मुलाकात भी हो सकती है। छुट्टी सा महसूस करेंगे। वहीं, बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। नौकरी-चाकरी, स्वास्थ्य और व्यापार सब बहुत अच्छा रहने वाला है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु- स्वास्थ्य नर्म-गर्म रहने वाला है। प्रेम, व्यापार और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे। सब कुछ अच्छा और शुभ दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर- शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहने वाला है। वहीं, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति भी मध्यम नजर आ रही है लेकिन कुल मिलाकर धीरे-धीरे कार्य आपका चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ – प्रेम में तू तू मै मै होने के संकेत बन रहे हैं। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे। वहीं, स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। प्रेम और संतान मध्यम रहने वाले हैं साथ ही व्यापार लगभग ठीक रहने वाला है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन- भौतिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी लेकिन गृह कलह होने की संभावना है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। शिवजी का जलाभिषेक करें शुभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *