ऑटो इंडस्ट्री के लिए पुराना साल बुरे सपने के जैसा रहा है। उम्मीद है कि नए साल में इसका प्रदर्शन बेहतर होगा।

ऑटो इंडस्ट्री के लिए पुराना साल बुरे सपने के जैसा रहा है। उम्मीद है कि नए साल में इसका प्रदर्शन बेहतर होगा। जनवरी के आंकड़ों में फोर व्हीलर की बिक्री तो बढ़ती दिखी, लेकिन टू-व्हीलर की सालाना सेल करीब 9% कम रही। जनवरी 2021 में कुल 11,63,322 टू-व्हीलर की बिक्री हुई। जनवरी 2020 में 12,75,308 टू-व्हीलर बिके थे। यानी 111,986 गाड़ियां कम बिकीं।

जनवरी 2021 में हीरो और होंडा की टू-व्हीलर सबसे ज्यादा बिकीं। इन दोनों कंपनियों का मार्केट शेयर 60% रहा। तीसरे नंबर पर टीवीएस उसके बाद बजाज फिर रॉयल एनफील्ड रही। इन तीनों का मार्केट शेयर क्रमशः 15.16%, 11.24% और 4.68% रहा।

अब बात की जाए टॉप-10 मॉडल की तो हीरो की 4, होंडा की 2, बजाज की 2, टीवीएस और रॉयल एनफील्ड की 1-1 गाड़ी शामिल हैं। जनवरी 2021 में ग्राहकों ने किस टू-व्हीलर को सबसे ज्यादा पसंद किया, जानते हैं।

पिछले 10 महीनों से स्प्लेंडर का दबदबा
ऐसा नहीं है कि हीरो स्प्लेंडर की बिक्री जनवरी 2021 में ज्यादा रही हो। बल्कि पिछले 10 महीने यानी अप्रैल 2020 से लेकर जनवरी 2021 तक इस बाइक का दबदबा रहा है। इस दौरान 1932736 स्प्लेंडर बिकी हैं। इसके बाद हीरो की 1390458 डीलक्स बिकी हैं। इस दौरान 754288 होंडा CB शाइन, 778525 बजाज पल्सर और 422574 होरी पैशन बिकी हैं।