छत्तीसगढ़ में जमकर चला पीएम मोदी का जादू, 9 सीट पर बीजेपी की जीत

Edited By : Dhanesh Diwakar

छत्तीसगढ़ में 10 सांसदों का टिकट काटने का प्रयोग भाजपा के लिए अभूतपूर्व नतीजे लेकर आया। मोदी लहर के बीच छत्तीसगढ़ की 11 में से 9 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने भारी अंतर के साथ आसान जीत हासिल कर ली। ये सभी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। वहीं कांग्रेस दो सीटें बस्तर और कोरबा अपने खाते में लाने में कामयाब रही। हाईप्रोफाइल माने जाने वाली राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशियों को करारी हार मिली है।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत उनके चार मंत्रियों के लिए प्रतिष्ठा की सीट कही जा रही दुर्ग से विजय बघेल ने बीते 33 सालों की प्रदेश में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर पर करीब 3 लाख 91 हजार वोट से शिकस्त दी। रायपुर में भाजपा के सुनील सोनी ने महापौर प्रमोद दुबे को चित कर दिया। सबसे बड़ा उलटफेर कोरबा में हुआ है जहां भाजपा के ज्योतिनंद दुबे 35 हजार की लीड के बाद 26349 के अंतर से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से पिछड़ गए।

वहीं महासमुंद के कांग्रेस प्रत्याशी धनेंद्र साहू लीड बरकरार नहीं रख सके। उन्हें बाहरी होने का नुकसान उठाना पड़ा। भाजपा के चुन्नी साहू ने 89695 वोटों से जीत दर्ज की। छत्तीसगढ़ के अधिकांश लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा ने काउंटिंग की शुरुआत से अच्छी लीड ले ली थी। रुझानों में भाजपा को बढ़त मिलते देख कार्यकर्ता 11 बजे से ही एकात्म परिसर में आतिशबाजी, मिठाई बांट जश्न मनाने लगे। मोदी- मोदी के साथ-साथ जय श्रीराम के नारे लगे। इधर रुझानों में पीछे चल रही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में निराशा छाई रही। राजीव भवन के मीडिया रूम में नेता टीवी स्क्रीन पर नतीजों के उलटफेर पर नजर लगाए रहे।

निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचन-क्षेत्र सं. विजेता उम्मीदवार दल कुल मत उपविजेता उम्मीदवार दल कुल मत अंतर
सरगुजा 1 रेणुका सिंह भाजपा 663711 खेल साय सिंह कांग्रेस 505838 157873
रायगढ़ 2 गोमती साय भाजपा 658335 लालजीत सिंह राठिया कांग्रेस 592308 66027
जांजगीर-चांपा 3 गुहाराम अजगल्ले भाजपा 572790 रवि परसराम भारद्वाज कांग्रेस 489535 83255
कोरबा 4 ज्योत्सना चरणदास महंत कांग्रेस 523410 ज्योति नंद दुबे भाजपा 497061 26349
बिलासपुर 5 अरूण साव भाजपा 634559 अटल श्रीवास्तव कांग्रेस 492796 141763
राजनांदगांव 6 संतोष पाण्डेय भाजपा 662387 भोला राम साहू कांग्रेस 550421 111966
दुर्ग 7 विजय बघेल भाजपा 849374 प्रतिमा चन्‍द्राकर कांग्रेस 457396 391978
रायपुर 8 सुनील कुमार सोनी भाजपा 837902 प्रमोद दुबे कांग्रेस 489664 348238
महासमुन्द 9 चुन्नी लाल साहू भाजपा 616580 धनेन्द्र साहू कांग्रेस 526069 90511
बस्तर 10 दीपक बैज कांग्रेस 402527 बैदूराम कश्यप भाजपा 363545 38982
कॉकेर 11 मोहन मण्डावी भाजपा 546233 बीरेश ठाकुर कांग्रेस 539319 6914

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *